नमस्कार दोस्तो, दोस्तो आपने दुनिया के सबसे बडे गर्म रेगिस्तान सहारा रेगिस्तान के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन आज हम आपको बतायेंगे एक ऐसे रेगिस्तान के बारे में जो कि दुनिया का सबसे ठण्डा और विशालतम रेगिस्तान है। दोस्तो यह ठण्डा रेगिस्तान बहुत सारे रहस्यो से भरा पडा है। इस रेगिस्तान के नीचे दबी है एक मानव सभ्यता, आइये जानते है इस ठण्डे रेगिस्तान और इसके रहस्यो के बारे में।
रेगिस्तान वह मरूक्षेत्र होता है जहाॅ पर बारिश बहुत ही कम सिर्फ नाम मात्र ही होती है या फिर बरसों में ही बारिश होती है। इस लिहाज से सहारा सबसे गर्म रेगिस्तान है। इसी प्रकार अंटार्कटिका सबसे ठण्डा रेगिस्तान माना जाता है। जैसा कि हम जानते है, अंटार्कटिका बर्फ से ढका हुआ है इसलिए यह अत्यधिक ठण्डा क्षेत्र होता है। इन क्षेत्रो में बारिश बहुत ही कम लगभग नही के बराबर होती है इसलिए अंटार्कटिका को ठण्डा रेगिस्तान माना जाता है। उपरोक्त परिभाषा के अनुसार दुनिया में और भी बहुत सारे ठण्डे रेगिस्तान मौजूद है परन्तु अंटार्कटिका सबसे विशालतम और ठण्डा-ठण्डा-कूल-कूल रेगिस्तान है। आइये जानते है इस ठण्डे रेगिस्तान अंटार्कटिका के बारे में कुछ रहस्यमयी और अजीबो गरीब बातें।
दोस्तो अंटार्कटिका की खोज 1820 में हुई थी। अंटार्कटिका न्यूजीलैण्ड के बाद दुनिया का दूसरा ऐसा क्षेत्र है जहाॅ पर सांपो की कोई भी प्रजाति नही पाई जाती है। अंटार्कटिका में टाइम जोन नही होता है। यहाॅ अब तक अधितम तापतान 14.5 डिग्री मापा गया था।
कुछ खोजकर्ताओ का मानना है कि अंटार्कटिका पहले बर्फ से ढका नही रहता था यहाॅ पर एक मानव सभ्यता बसी हुई थी। परन्तु कालान्तर में महाद्वीपो के खिसकने से जलवायु में बदलाव आया जिसके फलस्वरूप यह पूरा क्षेत्र बर्फ से आच्छादित हो गया।
दोस्तो अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करिये और हमारे फेसबूक पेज को लाइक करिये ऐसी ही चटपटी आर्टिकल्स के लिए...
No comments:
Post a Comment