जर्मनी के तानाशाह और "नाजी पार्टी" के नेता एडोल्फ हिटलर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। 1 सितंबर सन् 1939 को हिटलर ने पोलैंड पर हमला कर दिया। चूंकि फ्रांस और ब्रिटेन ने पोलैंड को सुरक्षा देने का वादा किया था इस वजह से फ्रांस और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और इस तरह से द्वितीय विश्व युद्ध का आरंभ हुआ। चूंकि यह युद्ध हिटलर द्वारा पोलैंड पर हमला करने से प्रारंभ हुआ इस कारण हिटलर को ही द्वितीय विश्व युद्ध का सर्वाधिक जिम्मेदार माना जाता है। जैसा कि दोस्तों आपने सुना होगा हिटलर की सेना बहुत शक्तिशाली थी और उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बहुत ही घातक हथियारों का उपयोग किया। इन खतरनाक हथियारों ने मानव जाति का भरपूर विनाश किया। परंतु दोस्तों हिटलर के पास कुछ ऐसे हथियार भी थे जो कि बेहद खतरनाक से भी अधिक खतरनाक थे। उनमें से कुछ हथियार तो पूरी तरह से बनकर तैयार भी नहीं हुए थे। अगर वे हथियार तैयार हो जाते तो शायद ऐसा संभव था कि द्वितीय विश्वयुद्ध का परिणाम हमें कुछ और ही देखने को मिलता। आइए दोस्तों जानते हैं हिटलर के कुछ खतरनाक और गुप्त हथियारों के बारे में।
1. STG 44 :- यह दुनिया की सबसे पहली असाॅर्ट रायफल थी। इस हथियार को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि इसकी नकल करके ही AK-47 और M16 जैसी बहुत सारी बंदूके बनाई गई जो आज भी पूरी दुनिया में सबसे मशहूर और अच्छी बंदूके है। इस बंदूक की एक और विशेषता यह थी कि इस पर जरूरत पड़ने पर एक मुड़ी हुई नली (बैरल) भी लगाई जा सकती थी। यह बैरल 4 तरह की होती थी जो 30 डिग्री, 45 डिग्री, 60 डिग्री और 90 डिग्री तक मुड़ी हुई होती थी। इन बैरल की वजह से सैनिक छिपकर भी वार कर सकते थे। इस बंदूक का उपयोग विश्वयुद्ध के अंतिम कुछ महीनों में ही किया गया।
2. The Sun Gun :- हिटलर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी योजना बनाई थी कि वह पृथ्वी के ऊपर 1.5 किमी डायामीटर का एक आईना भेजेंगे जो सूर्य की किरणों को परावर्तित कर उसे एक निर्धारित जगह पर फोकस (केंद्रित) करके उसे जला सके। यह योजना इतनी खतरनाक थी कि इससे दुश्मनों के किसी भी शहर को जलाया जा सकता था एवं समुद्र के किसी भाग को उबाला जा सकता था। हालांकि इस योजना को सफल बनाने में हिटलर के नाजी वैज्ञानिक असमर्थ रही।
3. Schwerer Gustav :- 1350 टन वजनी यह तोप मनव इतिहास में उपयोग में लाया गया सबसे बड़ा हथियार था। इस तोप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए रेल ट्रैक का इस्तेमाल करना पड़ता था। यह तोप 7 टन वजनी गोला दाग सकता था जो कि 25 मील की दूरी तक हमला करने की क्षमता रखता था।
4. The V3 Super Gun :- लंदन शहर को खात्मा करने के लिए हिटलर ने इस बंदूक का निर्माण करवाया था। यह बंदूक प्रति घंटे 300 राउंड फायर कर सकती थी। इस गन की मारक क्षमता भी बहुत ज्यादा अच्छी थी। इतिहासकारों के अनुसार यह हथियार हिटलर की सेना का सबसे शक्तिशाली हथियार था। जब इस हथियार को लंदन की तरफ ले जाया जा रहा था तभी अंग्रेजों की सेना ने रास्ते में ही आक्रमण कर दिया और इस हथियार को नष्ट कर दिया।
5. Sonic Canon :- नाजी वैज्ञानिक 1940 के दशक में सोनिक कैनन जैसे खतरनाक हथियार को बनाने में लगे थे। इस हथियार मे मीथेन और ऑक्सीजन की अभिक्रिया से निकलने वाली धमाके की आवाज को बड़ी-बड़ी यंत्रों द्वारा इंफ्रासाऊंड में परिवर्तित कर दुश्मन की तरफ छोड़ा जाता था। इस हथियार की तेज धमाके की आवाज इतनी खतरनाक थी कि अगर 50 मीटर दूर खड़े किसी व्यक्ति पर यह ध्वनि छोड़ दी जाए तो महज 30 मिनट मे ही उस व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो सकती थी।
6. X-Ray Gun :- नाजी जर्मनी वैज्ञानिक X-Ray गन बनाने की ओर अग्रसर थी। जर्मनी के वैज्ञानिक रेडियोएक्टिव लेजर राइफल बनाने के बहुत करीब पहुंच चुके थे जिसे बाकी देश बनाने में असफल रहे थे। यह रेडियोएक्टिव लेजर राइफल बिना किसी धमाके की आवाज के दुश्मनों को मार गिराने की क्षमता रखता था।
तो दोस्तों यह थी जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की कुछ गुप्त और खतरनाक हथियार । इनमें कुछ ऐसे हथियार भी शामिल है जिनका निर्माण समय पर नहीं हो पाया था अगर इन हथियारों का निर्माण समय पर हो जाता तो शायद ऐसा संभव था कि विश्वयुद्ध का परिणाम हमें कुछ और ही देखने को मिलता। दोस्तों अगर यह आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए और हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिए ऐसे ही चटपटी, मजेदार और रहस्यमयी आर्टिकल्स के लिए.........
Playtech casino review & bonus offers - Wooricasinos
ReplyDeleteRead about Playtech 수 있습니다 casino review 1xbet 먹튀 for 2021 and claim 블랙잭 룰 up to €150 온라인바카라사이트 free bet at Wooricasinos 축구 중계 해외 사이트 유니 88 ➤ Register today and claim ✓2021 welcome bonus!