"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" , दोस्तों कौन नहीं जानता इस धारावाहिक को , यह तो भारत का सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम है। यह कहना बिल्कुल भी अतिश्योक्ति नहीं होगी कि प्रत्येक घर में खाना खाने के समय इस धारावाहिक को देखना सबसे आनंदमय पल होता है। हम सब को प्रतिदिन हंसाने, गुदगुदाने और मनोरंजित करने वाले इस धारावाहिक "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" की शुरुआत 28 जुलाई 2008 को हुई थी और वर्तमान में भी आज तक बिना रुके लगातार हम लोगों को इस धारावाहिक का आनंद मिल रहा है। इस धारावाहिक के निर्माता है नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी। हालांकि इस धारावाहिक के कलाकार समय-समय पर बदलते जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी इस धारावाहिक की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।
-
जानिये फांसी देने के पूर्व कैदी के कान में जल्लाद क्या कहता है... ईनाम...
नमस्कार दोस्तो आज हम आपको ले जायेंगे एक ऐसे रहस्य की ओर जिसको आप भी जानना चाहेंगे, दोंस्तो अक्सर आपने फिल्मो मे देखा होगा या कहीं से सुना होगा की किसी अपराधी को फंासी पर चढाने के पूर्व जल्लाद कैदी के कानो मे कुछ कहता है। तो दोस्तो आज हम आपको इस रहस्य से वाकिफ कराना चाहेंगे । नको ईनाम भी दिया जाता है।
-
माउण्ट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली ट्विन्स
दोस्तो आज हम बात करेंगे माउण्ट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली ट्विन्स के बारे में। दोस्तो माउण्ट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली ट्विन्स लडकियाॅ थी।
-
जानिए दुनिया में जन्म लेने वाला पहेला इंसान कौन था...
नमस्कार दोस्तो, हर कोई जानना चाहता है की दुनिया में जन्म लेने वाला पहेला इंसान तो आइये आज हम जानते है हमारे अस्तित्व के बारे मे, आइये जानते है हमारे इतिहास को । इसके अलावा आज हम आपको बतायेंगे उस महिला के बारे मे जिसने दुनिया पर पहली बार बच्चा पैदा किया।
जानिये कितनी है एक दिन की तनख्वाह “तारक मेहता...” धारावाहिक के अभिनेताओ की - 2022 मे...
सोचने वाली बात यह है कि क्या हमने कभी सोचा है कि हमको इतना हंसाने वाले इन कलाकारों की सैलरी क्या होगी..? तो आइये दोस्तों जानते हैं इस मशहूर हास्य धारावाहिक के मशहूर कलाकारों की प्रतिदिन या प्रति एपिसोड की सैलरी के बारे में।
आत्माराम भिड़े (मन्दार चंदवादकर) - 80,000 ₹
नए तारक मेहता (सचिन श्रॉफ) - 30,000₹
पुराने तारक मेहता (शैलेश लोधा) - 1 लाख
सुंदरलाल (मयूर वकानी) - 20,000 ₹
बबीता जी (मूनमून दत्ता)- 50,000 ₹
चालू पांडे (दयाशंकर पांडे) - 30,000 ₹
अंजली भाभी (सुनैना फौजदार) - 35,000 ₹
पोपट लाल (श्याम पाठक) - 35,000 ₹
अय्यर (तनुज महाशब्दे) - 70,000 ₹
माधवी भाभी (सोनालिका जोशी) - 25,000 ₹
हाथी भाई (निर्मल सोनी) - 25,000 ₹
जेठालाल (दिलीप जोशी) - 1,50,000 ₹
टप्पू (राज अनादकट) - 15,000 ₹
दया भाभी (दिशा वकानी) - 1,50,000 ₹
अब्दुल (शरद) - 40,000 ₹
रोशन सोढ़ी (गुरुचरण सिंह) - 65-80 हजार
गोगी (समय शाह) - 8,000 ₹
गोली (कुश शाह) - 8,000 ₹
सोनू (निधि) - 8,000 ₹
चंपक चाचा (अमित भट्ट) - 70-80 हजार
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और ऐसी ही चटपटी मजेदार आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे.….... टेकटास्क - कुछ रहस्य कुछ मजा ।
धरती के अंत की 5 भविष्यवाणियां...
"एक आग का गोला समुद्र में गिरेगा और पुरानी सभ्यता के सारे देश समाप्त हो जाएंगे" ~ नास्त्रेदेमस
कहते हैं जिसका जन्म हुआ है उसका अंत भी निश्चित है, लेकिन क्या हमारी इस दुनिया का भी अंत हो जाएगा....? क्या हमारी पृथ्वी नष्ट हो जाएगी....? क्या पृथ्वी पर फिर से प्रलय या सुनामी आएगी....?
अधिकांश धर्मशास्त्रों में दुनिया के विनाश या प्रलय की चर्चा की गई है। शायद इन्हीं कारणों की वजह से आज तक कई बार दुनिया के अंत की भविष्यवाणियां की जा चुकी है। हालांकि दुनिया का अंत कैसे होगा कब होगा इस संदर्भ में आज भी बहुत सारी जीवित प्रश्न है जो हमारे दिलो-दिमाग को विचलित कर देती है। दुनिया के अंत की इन कड़ियों को और भी मजबूत करती है अधिकांश धर्मग्रंथ और समय-समय पर विभिन्न लोगों द्वारा की गई भविष्यवाणियां। आइये इन भविष्यवाणियों की गुत्थी को समझते हैं और दुनिया के अंत की कड़ियों को तोड़ते हैं।
(1) माया सभ्यता :-
मेक्सिको की माया सभ्यता के कैलेंडर के अनुसार यह भविष्यवाणी की गई थी कि 21-12-2012 को दुनिया का अंत हो जाएगा। माया सभ्यता की प्रमाणिकता इतनी अधिक थी कि इस भविष्यवाणी को अधिकांश लोगों ने सही मान लिया था। टीवी, रेडियो एवं समाचार पत्रों ने भी लोगों की नींदें उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यह भविष्यवाणी 2011 में चर्चा में आई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि माया सभ्यता का कैलेंडर 21 दिसंबर 2012 (21-12-2012) को समाप्त हो रहा है और इसके साथ ही यह दुनिया भी समाप्त हो जाएगी। लेकिन 21 दिसंबर 2012 का यह दिन भी आम दिनों की तरह ही गुजर गया और यह भविष्यवाणी गलत साबित हो गई।
(2) लियोनार्डो दा विंची :-
लिओनार्दो दा विंची इतालवी पुनर्जागरण के सबसे अधिक ज्ञाता के रूप में जाने जाते हैं। दा विंची के अनुसार इस दुनिया का विनाश बाढ़ रुपी महाप्रलय से होगी। यह महाप्रलय 21 मार्च 4006 से शुरू होगी तथा 1 नवंबर 4006 तक पूरी दुनिया को जलमग्न कर देगी। और इस प्रकार से इस दुनिया का अंत हो जाएगा।
(3) मार्शल एप्पलव्हाइट :-
मार्शल एप्पलव्हाइट ने 1997 में दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की थी। उनके अनुसार कुछ ऐसी चीज धरती से टकराएगी जिसे नासा भी नहीं देख पाएगा और इस तरह से धरती का अंत हो जाएगा। हालांकि इनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई और बाद में इन्होंने खुद खुदखुशी कर ली।
(4) न्यूटन की भविष्यवाणी :-
आइज़क न्यूटन की भविष्यवाणी के अनुसार 2060 में यह दुनिया खत्म हो जाएगी। सन् 1704 में मिली न्यूटन की एक नोट में इस बात की पुष्टि होती है। इस नोट के अनुसार सन् 2060 के बाद इस धरती के अंत की तबाही शुरू हो जाएगी।
(5) चेन ताओ ट्रू वे :-I
ताइवान के धार्मिक गुरु चेन ताओ ट्रू वे ने यूएफओ के सिद्धांत और ईसाई और बौद्ध धर्म को आधार मानकर यह घोषणा की थी कि 25 मार्च 1988 को भगवान खुद धरती पर आकर तबाही की घोषणा करेंगे और इसी वर्ष तबाही भी होगी। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं।
इन सभी भविष्यवाणियों के अलावा अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने भी कहां है कि 13 अप्रैल 2036 को पृथ्वी पर प्रलय आ सकता है। खगोलविदों का यह कहना है कि एपोफिस नामक एक ग्रह 37014.91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी से टकरा सकता है। यह टक्कर बहुत ही भयंकर हो सकता है इससे हजारों लोगों की जान भी जा सकती है। लेकिन दूसरी ओर नासा के वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस संदर्भ में कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
तो दोस्तों यह थी धरती की अंत के संदर्भ में कुछ भविष्यवाणियां। इसके अलावा और भी बहुत सारी भविष्यवाणियां है जिसके बारे में विस्तार से हम हमारे अगले आर्टिकल में बताएंगे।
महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदेमस के बारे में हम एक अलग से विस्तार से आर्टिकल लिखेंगे। इसके भी अजीबो गरीब किस्से है जिसे बहुत ही कम शब्दों में बता पाना थोड़ा मुश्किल है इस कारण हम नास्त्रेदेमस के बारे में हमारे अगले आर्टिकल में विस्तार से चर्चा करेंगे।